नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक भावुक संदेश पोस्ट किया है। कोहली को अकसर मैदान पर आक्रामक अंदाज में देखा जाता है। लेकिन इस संदेश को देखकर आप उनके बारे में अपनी राय बदलने को मजबूर हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर विराट ने हाथ जोड़कर एक फोटो शेयर किया है। इस पर उन्होंने बड़े-बड़े अक्षरों में SORRY लिखा है। विराट कोहली ने फोटो कैप्शन में लिखा है कि ‘बेवकूफ, कैट-कॉलर्स और पीछा करने वाले लड़कों के लिए शर्मिंदा हूं। इन चंद लोगों की वजह से सभी लड़कों को बुरा ना समझें। महिला दिवस की शुभकामनाएं’।
Sorry for the jerks, the cat-callers, the stalkers. Don’t let them ruin it for the rest of us. Happy Women’s Day ���� pic.twitter.com/dZPbmwSymA
— Virat Kohli (@imVkohli) March 8, 2016
वैसे कोहली सोशल मीडिया पर बहुत ऐक्टिव हैं। वह अपने फैंस के लिए फोटो अपलोड करते रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने हार्टब्रोकन कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की थी। जिस पर काफी चर्चा हुई थी।