Breaking News

कटेहरी उपचुनाव को लेकर प्रशासन की भूमिका ठीक नहीं है, ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि भाजपा चुनाव को लेकर डरी हुई है इसीलिए वह प्रशासन को आगे कर रही है: शिवपाल सिंह

अंबेडकरनगर

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने उपचुनाव को लेकर एक बार फिर प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि हम जिला प्रशासन की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपने दौरे के दूसरे दिन भी जिला प्रशासन को निशाने पर रखा। बुधवार सुबह उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कटेहरी उपचुनाव को लेकर प्रशासन की भूमिका ठीक नहीं है। ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि भाजपा चुनाव को लेकर डरी हुई है इसीलिए वह प्रशासन को आगे कर रही है लेकिन प्रशासन और भाजपा दोनों को याद रखना चाहिए कि दबाव डालकर और धमका कर जनता से समर्थन हासिल नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आम लोगों के घर छापे डलवाए जा रहे हैं तो बड़े लोगों से हमदर्दी की जा रही है। किसान परेशान हैं। युवाओं के पास नौकरी नहीं है। इन सब पर सरकार और प्रशासन का ध्यान नहीं है सिर्फ उत्पीड़न पर जोर है।शिवपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन और कार्यकर्ता में फर्क होता है। यह अंतर बने रहने देना चाहिए। यहां उपचुनाव से पहले जिला प्रशासन की जो भूमिका है उससे सपा कार्यकर्ताओं और आम जनता परेशान नहीं होने वाली है। मैं आज वापस जा रहा हूं लेकिन दो तीन दिन में वापस आऊंगा। इसके बाद यहीं डटूंगा तब देखूंगा कि प्रशासन किस तरह से मनमानी कर पाता है। इस बीच जिला प्रशासन की शिकायत चुनाव आयोग से होगी। आयोग की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे मामलों को तेजी से देखे।