Breaking News

भारत में अगर सबसे बड़ा सांप्रदायिक दल कोई है तो वह कांग्रेस है, कांग्रेस की सांप्रदायिकता की सजा हरियाणा भी भुगत रहा है: पीएम मोदी

हरियाणा हिसार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सीटों वाली प्रदेश की बागड़ बेल्ट में रैली की। हरियाणा चुनाव को लेकर मोदी की यह तीसरी रैली रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल का काम देखा और चौधरी बंसीलाल के साथ काम किया।

हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनानी है। अभी जब मैं सबसे नीचे मिल रहा था तो सब पुरानी बातें याद करा रहे थे। एक साथी ने याद कराया, मैं जब यहां चुनाव लड़वाता था, तब एक मंत्र जरूरत देता था सबसे मजबूत हमारा पोलिंग बूथ। हिसार में ये सार्वजनिक रूप से कहता हूं। आप कागज पर पांच परिवार के नाम लिख दीजिए ये तय कीजिए इन पांच परिवारों के सब के सब वोट पड़ेंगे।

कांग्रेस सांप्रदायिक पार्टी- पीएम

मोदी ने कहा कि भारत में अगर सबसे बड़ा सांप्रदायिक दल कोई है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस की सांप्रदायिकता की सजा हरियाणा भी भुगत रहा है। कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए ऐसी मानसिकता को बढ़ावा दे रही है। जिससे हमारी बहन बेटियों पर हमले हो रहे हैं। कांग्रेस के विधायक की धमकी सुनी होगी, कांग्रेस अगर जीती तो लोगों को घर छोड़ना होगा। सत्ता तो अभी मिली नहीं है, लेकिन ये जनता को भड़काने का काम कर रही है।

कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे- कांग्रेस

पीएम ने कहा कि आज 28 सितंबर है, हमने आज की रात को सर्जिकल स्ट्राइक की थी। हमने इसी दिन बता दिया था कि भारत अब घर में घुसकर मारता है। कांग्रेस ने हमारी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। इसने हमारे सेनाध्यक्ष को गली का गुंडा कहा था। क्या देशभक्त हरियाणा के लोग ऐसी कांग्रेस को बर्दाश्त करेंगे।

कांग्रेस कभी फौजियों का भला नहीं सोच सकतीकहा कि ये वही कांग्रेस है, जिसने हमारे जवानों को वन रैंक वन पेंशन नहीं दी। कांग्रेस झूठ बोलती थी। मैंने हरियाणा के रेवाड़ी से यह गारंटी दी थी कि  ओआरओपी लागू करूंगा। हमारी सरकार एक लाख बीस हजार करोड़ से ज्यादा पूर्व सैनिकों को दे चुकी है। हरियाणा के जवानों के खातों में भी दस हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा कर चुकी है। कांग्रेस कभी फौजियों का भला नहीं सोच सकती।