नई दिल्ली चंद्रबाबू नायडू ने पोलावरम सिंचाई परियोजना, पिछड़े क्षेत्रों के लिए विशेष सहायता और नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए धनराशि की मांग की है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू केंद्रीय बजट की प्रस्तुति से पहले शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। उन्होंने कर्ज के बोझ दबे राज्य की वित्तीय सहायता बढ़ाने पर जोर दिया। सूत्रों ने बताया कि नॉर्थ ब्लॉक में बैठक के दौरान नायडू ने राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर प्रकाश डाला, जिनके लिए उन्हें वित्तीय सहायता की आवश्यकता है।
सूत्रों ने कहा, “मुख्यमंत्री ने राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं और बढ़े हुए आवंटन की मांग के पीछे के तर्क को रेखांकित करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया।” बैठक के दौरान तेलुगू देशम पार्टी के मंत्री मौजूद थे। राज्य सरकार के डेटा के अनुसार, राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश का ऋण 2019-20 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 31.02 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 33.32 प्रतिशत हो गया है। यह पिछले पांच वर्षों में राज्य की राजकोषीय स्थिति में गिरावट का संकेत देता है।
चंद्रबाबू नायडू ने पोलावरम सिंचाई परियोजना, पिछड़े क्षेत्रों के लिए विशेष सहायता और नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए धनराशि की मांग की है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद उत्पन्न हुए मुद्दों के समाधान पर भी जोर दिया। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह केंद्रीय बजट की प्रस्तुति से पहले हो रही है।