Breaking News

मोदी को हटाना है, ताकि उनको फिर से घोटाले करने का मौका मिल सके दुमका में बोले पीएम मोदी

झारखंड के दुमका में पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में आपने मोदी को आशीर्वाद दिया था तब पूरा देश कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुका था। आप याद करें 2014 में मोदी के आने से पहले रोज-रोज घोटाले होते थे। कांग्रेस गरीबों के नाम पर पैसे लूटती थी। मोदी ने वो सब बंद कर दिया। जनता का पैसा आज जनता के हित में इस्तेमाल हो रहा है।

जो काम 10 साल में हुआ है, अब अगले 5 साल उसे और आगे बढ़ाना है। अगले 5 साल में 3 करोड़ माताओं-बहनों को लखपति दीदी बनाने का मेरा संकल्प है। 4 जून के बाद नई सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद मैं 3 करोड़ और पक्के घर गरीबों के लिए बनाऊंगा। जेएमएम , कांग्रेस और आरजेडी खुलेआम, बेशर्मी के साथ धमकी दे रहे हैं। वो कह रहे हैं कि मोदी को हटाना है, ताकि उनको फिर से घोटाले करने का मौका मिल सके। जेएमएम और कांग्रेस झारखंड को हर तरह से लूट रहे हैं। यहां इतने खूबसूरत पहाड़ है, लेकिन झारखंड की चर्चा नोटों के पहाड़ के लिए हो रही है।

हमारे फौजी भाई 1972 से ”वन रैंक-वन पेंशन’ के लिए लड़ रहे थे। किसी ने नहीं पूछा। 2014 में मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने और 2015 में हमारे फौजी भाइयों को वन रैंक-वन पेंशन दी गई। सवा लाख करोड़ रुपये उनके खाते में डाले गए।