चंडीगढ़,। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधीीको भेजा। सोनिया गांधी ने पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था। बता दें कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद से सिद्धू विवादों में रहे।