Breaking News

समाजसेवा से राजनीतिक सफर तक आगे बढती संगीता जायसवाल

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष
बस्ती। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन महिलाओं की चर्चा जरूरी है जो राजनीति में सक्रिय हुई और विधानसभा चुनाव लड़ी। रूधौली विधानसभा क्षेत्र 309 से भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल महिला हितों के प्रति एक सचेत सेविका के रूप में सामने आयी हैं।
रूधौली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल समाज सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित है । समाजसेवा के लिए कोई उम्र और कोई समय नही होता है संजय प्रताप जायसवाल जब क्षेत्र मे निकल जाते थे तो उनके घर आये पीडितों की समस्याओ को संगीता जायसवाल सुनती थी और एक डायरी पर नोट करके अपने पति संजय जायसवाल को दिखाती थी फिर विधायक संजय जायसवाल पीडितांे को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करते थे। पति की भूमिका को देख संगीता जायसवाल को क्षेत्र की जनता से लगाव हो गया महिलाएं सीधे संगीता प्रताप जायसवाल से मिलती थी और अपनी समस्या बताती थी। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संगीता प्रताप जायसवाल हमेशा एक कदम आगे रही है।धीरे-धीरे संगीता प्रताप जायसवाल का जनाधार महिलाओं में बढ़ता गया। वे गरीबो बेटियों की शादी मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है और क्षेत्र में साइकिल एवं कंबल वितरण के साथ उनकी सहायता भी करती है। इनकी प्रेरणा से कई महिलाएं भी प्रभावित हो कर इनके साथ जुड़ी हुई है,संगीता प्रताप जायसवाल बीए तक की शिक्षा ग्रहण की है। समाज सेवा के साथ-साथ अपने घर और दो बच्चो जैश प्रताप तथा जैशी की भी पढ़ाई लिखाई और रहन सहन का पूरा ध्यान देती रही है।संजय प्रताप जायसवाल की चर्चाएं समाज सेविका के रूप मंे चारो तरफ होने लगी और इसी के नाते इन्होने नगर पंचायत रूधाली से अध्यक्ष पद की चुनाव लड़ गयी चुनाव मे इनको हार का सामना करना पड़ा लेकिन ये चुप नही बैठी जनता के बीच मे हमेशा बनी रही है और आवश्यकता पढ़ने पर जनता की आवाज को बुलन्द करती रही कोरोना काल मे जब सभी लोग घर मे बैठे थे तो उस समय संजय प्रताप जायसवाल सहित इनका पूरा घराना लोगो की मदद मे उतर गया था यहां तक की अपनी जान का बिना परवाह किये बिना सबके बीच मे उठना बैठना और लोगो मे राशन भेजने से लेकर सब्जी तक की व्यवस्था करते नजर आ रहे थे । इससे जायसवाल परिवार का जनाधार और बढ़ गया। वर्तमान समय मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन्हें रूधौली से विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है।लोगो की माने तो संगीता प्रताप जायसवाल बिना विधायक रहे स्वंय पीडितो की सहायता करती रही है विधायक बनने के बाद पीडितो की सहायता करने में इनको और आसानी होगी तथा विकास कार्य को चार चांद लग सकते है।
विकास कार्य को देखा जाये तो संगीता प्रताप जायसवाल ने अपने पति संजय प्रताप जायसवाल के साथ मिलकर जहां पर सबसे अधिक विकास कार्य की आवश्यकता थी उसको प्राथमिकता से कराया गया है। फिलहाल वे कुशल महिला समाजसेविका से महिला नेत्री के रूप में उभर रही है।