Breaking News

सवैया बूथ पर सपा कार्यकर्ताओं को लाठियों चलाया

जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा के ग्रामपंचायत अगहुआ के सवैया बूथ पर सपा नेताओं ने थानाध्यक्ष मीरगंज पर लाठियो से पीटने का आरोप लगाया है। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। मामले की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए। मछलीशहर विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अगहुआ के सवैया पोलिंग बूथ पर दोपहर में अचानक अफरातफरी मच गई। पुलिसबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिह ने लाठीयां भाजनी शुरू कर दिया। इस दौरान कई सपा नेताओं की पिटाई की गई। आरोप है किसी ने फर्जी मतदान को लेकर पुलिस को सूचना दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठीयां चलाई। लाठीचार्ज में जिला प्रवक्ता लोहिया वाहिनी नितिन यादव, सैफई मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड विधान सभा उपाध्यक्ष अशोक यादव, राजीव यादव, जय सिंह यादव, सन्तोष यादव और विवेक यादव घायल हो गये। नितिन यादव ने आरोप लगाया है वह बूथ से दूर एक घर में बैठे थे। अचानक पहुचे थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश सिह ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। उनका कहना है की उनके साथ बैठे अन्य लोगों को मारपीटा गया। उनका आरोप है की ैव् भाजपा मानसिकता का है। जानबूझकर सपा के लोगों को पीटा गया है। एक लडके को भी पुलिस पकड़ कर थाने ले गयी है। सूचना पर सपा नेता विशाल यादव भी मौके पर पहुच गया गाँव मे तनाव व्याप्त होने के कारण पुलिस फोर्स तैनात कर दि गयी है। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट बद्रीनाथ भी मौके पर पहुच गये उनका कहना है की फर्जी मतदान की सूचना पर थानाध्यक्ष पहुचे थे सिर्फ पुलिस ने लाठियां भांजी थी।