Breaking News

कर्नाटक में तनाव: बजरंग दल के 23 वर्षीय कार्यकर्ता की हत्या

कर्नाटक के शिवमोग्गा में तब हालात बिगड़ गये जब दिन दहाड़े एक बजरंग दल के 23 वर्षीय कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी। कुछ अज्ञातों द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ता को चाकू से मारा गया। कार्यकर्ता के बारे में जब पता चला तो उसे तुरंत मैक गैन जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। बजरंग दल के 23 वर्षीय कार्यकर्ता की रविवार रात हत्या के बाद कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई। माना जा रहा था कि कर्नाटक में हिजाब विवाद के कारण इस हत्या को अंजाब दिया गया है।

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि मामला राज्य में जारी हिजाब विवाद से संबंधित नहीं है। उन्होंने कहा “लेकिन हमें किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आगे की जांच की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है। शिवमोग्गा में अरागा ज्ञानेंद्र ने मृतक के परिवार से बात की, जो एक दर्जी था। हत्या रविवार रात 9:30 बजे हुई। पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। हम जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लेंगे।”

उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा हमें अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है। शिमोगा में रिजर्व पुलिस तैनात की जा रही है। हत्या की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और त्वरित कार्रवाई बल के जवानों को तैनात किया जा रहा है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को गृह मंत्री से बात कर जांच की स्थिति की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, ज्ञानेंद्र ने सीएम को बताया कि युवक की हत्या में 4-5 लोग शामिल हो सकते हैं।