Breaking News

गरीबों की चिंता केवल भाजपा की योगी मोदी सरकार ने की-कैलाश विजयवर्गीय

प्रयागराज। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। देश ही नही सारी दुनिया बडे आश्चर्य से उत्तर प्रदेश के चुनाव को देख रहा है। योगी मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस,सपा,बसपा,शिवसेना,आप सभी लगे हुए है। सभी का उद्देश्य योगी हटाओ,मोदी हटाओं सभी देश विरोधी गतिविधियों मे संलिप्त रहने वाले के साथ खड़े दिखाई देते है। गरीबों की किसी को चिंता नही है। ग़रीबों की यदि किसी सरकार ने चिंता की है तो वह भाजपा सरकार है। मोदी-योगी की सरकार है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सपनो को पूरा कर गरीबों का उत्थान और और प्रदेश मे सतत् विकास कर रही है। देश को ताकतवर बनाने के लिए,आतंकवादी गतिविधियों को समाप्त करने के लिए भाजपा की पुनः सरकार बनाने के लिए भाजपा के सहयोगी को जीतना आवश्यक है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा बारा अपनादल संयुक्त प्रत्याशी बाचस्पति के समर्थन हेतू शंकरगढ़ मे क्षेत्र के प्रमुख प्रभावशाली व्यक्ति व्यापारी, अधिवक्ता,शिक्षक,सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह करते हुए अपनादल संयुक्त प्रत्याशी बाचस्पति के समर्थन हेतू बचे हुए दिनो मे ज्यादा से ज्यादा लोगों से सम्पर्क कर समर्थन की बात कही। बैठक को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह शंकरगढ़,व्यापारी नेता गोपाल दास गुप्ता,जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती,जिला प्रभारी ओंकार नाथ केसरी,विधायक त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश शुक्ला, प्रत्याशी बाचस्पति ने सम्बोधित कर समर्थन मांग क्षेत्रीय लोगों से सहयोग मांगा। उपरोक्त पदाधिकारियों का जिला प्रभारी ओंकार नाथ केसरी, जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी,विजय शंकर शुक्ला,शिवराम सिंह परिहार,विधानसभा सह प्रभारी सुभाष केशरी,मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल,कुशल जैन आदि ने मुख्य अतिथि कैलास विजयवर्गीय आदि को बुके अंगवस्त्रम् व श्रीराम मंदिर का मेमेंटो भेटकर स्वागत अभिनंदन किया।
विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक ली राष्ट्रीय महामंत्री ने इसके पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री कैलास विजयवर्गीय ने गौहनिया के एक विधालय मे विधानसभा बारा संचालन समिति के कार्यकर्ताओं के संग बैठक करते हुए जीत का महामंत्र देते हुए बूथों पर कार्यकर आम नागरिकों से सम्पर्क करने को कहा। ग़रीबों के दिलो मे योगी को मोदी के कार्यो की छाप है जनता सब जानती है। विजय सुनिश्चित है पर हमे मेहनत मे कमी नही करनी है। बैठक मे विधानसभा प्रभारी राजेंद्र पांडेय, विधानसभा चुनाव अभिकर्ता चन्द्र दत्त शुक्ला, विधानसभा सह चुनाव प्रभारी सुभाष केशरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।