Breaking News

गांव में चोरों के आतंक से भय का माहौल

जौनपुर। जनपद के पवांरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोंगरा में चोरों के आतंक से गांव में बड़ी दहशत का माहौल है। चोरों द्वारा करीब रात 1:00 से 2:00 के बीच ग्राम सभा सोंगरा में रमा शंकर दुबे के घर पर चोरों द्वारा भैंस चोरी की वारदात नाकाम हो गई। जिसके बाद उन्होंने मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया। चोरों द्वारा भैंस चोरी को लेकर कई मामले पवारा थाने में दर्ज है। लेकिन पुलिस द्वारा किसी भी वारदात के अभी खुलासा नहीं हुआ है। जिससे चोरों का मनोबल काफी हद तक बढ़ गया है। गुरुवार आधी रात को सोंगरा ग्राम सभा में रामा शंकर दुबे के घर पर चोरों द्वारा उनकी भैंस को खूंटे से खोल रहे थे। उसी समय उनके घर में बड़े बेटे वेद प्रकाश दुबे की नींद अचानक से खुल गई। जिसके बाद उन्होंने आवाज सुनी तो उन्हें शक हुआ जैसे गौशाला में पहुंचे उनकी आहट सुन चोर मौके से भागने लगे। उन्होंने चोरों को ललकारा तो चोर उनपर पत्थर फेंकने हुए भागने लगे। इसी दौरान एक पत्थर उनके सिर पर लग गया और वे चोटिल हो गए। आवाज सुनकर मौके ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लेकिन चोर मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना पंवारा पुलिस को दी गई किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।