Breaking News

22 पीसीएस अधिकारियों को मिली 7600 ग्रेड पे वेतनमान में पदोन्नति

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 22 पीसीएस अधिकारियों को चयन वेतनमान ग्रेड पे-7600 में पदोन्नति दे दी है। इनमें 2004 से 2007 बैच के 9 और 2008 बैच के 13 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। संयुक्त सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला ने बताया है कि विभागीय चयन समिति की सिफारिश पर ग्रेड पे-6600 में कार्यरत 22 पीसीएस अधिकारियों को ग्रेड पे-7600 में प्रमोट किया गया है।

इनमें 2004 बैच के विनोद कुमार, 2006 बैच के मदन चंद्र और 2007 बैच के चंद्र प्रकाश, अशोक कुमार सिंह, मृत्युंजय राम, अवधेश सिंह, साहब लाल, प्रवीना व केहरी सिंह को अपने से कनिष्ठ अधिकारी की प्रोन्नति की तिथि से पदोन्नति दी गई है। इन्हें वास्तविक पदोन्नति का लाभ कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मिलेगा।

इनके अलावा 2008 बैच केभानु प्रताप यादव, विधान जायसवाल, राजेश कुमार सिंह, बलराम सिंह, शैलेंद्र कुमार भाटिया, देवी प्रसाद पाल, अंजू लता, जयनाथ यादव, गुलाब चंद्र, राम सुरेश वर्मा, रणविजय सिंह, दयानंद प्रसाद व विनेाद कुमार गौड़ को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। सभी अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ उनके  वर्तमान पद पर ही देने का आदेश दिया गया है।