Breaking News

रोमांचक स्थिति में पहुंचा भारत और इंग्लैंड मैच , यशस्वी का लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक, 319 रनों पर सिमटा इग्लैंड

आज भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में जारी तीसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन है। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमटी। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है।

यशस्वी ने भारत की दूसरी पारी के 85वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। भारत का स्कोर चार विकेट पर 350 रन के पार है। वहीं, लीड 480 से ज्यादा रन की हो चुकी है।
दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी के 150 रन पूरे हो चुके हैं। भारत ने 325 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल भारत की लीड 450 से ज्यादा रन की हो गई है।
चौथे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने चार विकेट गंवाकर 314 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 149 रन और सरफराज 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने तूफानी बल्लेबाजी की है और 62 गेंद में 56 रन की साझेदारी कर ली है। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 440 रन की हो चुकी है। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को 126 रन की बढ़त मिली थी।
भारत ने रोहित शर्मा (19) और रजत पाटीदार (0) का विकेट शनिवार को ही गंवा दिया था। वहीं, शुभमन गिल के साथ 155 रन की साझेदारी करने के बाद यशस्वी जायसवाल कमर में दर्द की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए थे। आज रविवार को शुभमन गिल के रूप में भारत को पहला झटका लगा। वह रन आउट हो गए और शतक से नौ रन से चूक गए। गिल 91 रन बना सके। उन्होंने कुलदीप यादव के साथ 55 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद यशस्वी मैदान पर आए। कुछ देर के आराम के बाद आज वह फिट दिख रहे हैं। कुलदीप ने 27 रन की छोटी मगर उपयोगी पारी खेली। इसके बाद से यशस्वी और सरफराज ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया है।
भारत ने चार विकेट गंवाकर 304 रन बना लिए हैं। फिलहाल सरफराज 21 गेंद में 21 रन और यशस्वी जायसवाल 140 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 46 रन की साझेदारी हो चुकी है। वहीं, बढ़त 430 रन की हो चुकी है। शुभमन 91 रन बनाकर आउट हुए।