Breaking News

हर पात्र व्यक्ति को मिला है सरकारी योजनाओं का लाभ – वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या। अयोध्या विधान सभा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने छोटी छावनी क्षेत्र में जनसम्पर्क तथा राजेपुर, बरौली, मड़ना, गोडियाना, पूराबाजार में चौपाल लगाई। मडना चौपाल के दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को प्रदान किया गया है। गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया। इलाज पर गरीबों का काफी पैसा खर्च होता था। जिससे उनकी दिक्कतें काफी बढ़ जाती थी। इसको दूर करने के लिए सरकार आयुष्मान भारत योजना लेकर आयी।
सहकारी बैक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता में उत्साह का माहौल है। सभी को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया गया है।
पूरा बाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सुनियोजित तरीके से गावों का विकास किया जा रहा है। सभी गावों को मुख्य मार्गो से जोडने का कार्य हो रहा है जिससे बेहतर परिवाहन की सुविधा सभी को प्राप्त हो सके। इस अवसर पर अरूण त्रिपाठी, एकादशी सिंह, किसान वर्मा, रामप्रीत वर्मा, नंद कुमार सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।