Breaking News

सीएम योगी का अयोध्या रोड़ शो आज

संजय श्रीवास्तव

अयोध्या। गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को अभूतपूर्व बनाने की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता गण जीतोड़ मेहनत करने में जुट गए है।मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन के मद्देनजर तैयारियां और तेज़ कर दी गई है।जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह देर रात अयोध्या पहुंच चुके हैं।सीएम के रोड शो तैयारियों का लिया जायजा।मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ अयोध्या जनपद में रुदौली और गोसाईगंज जनसभा व अयोध्या में रोड़ शो करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा रुदौली के कृष्णा आरटीएस इंटर कालेज नरौली में भाजपा प्रत्याशी व विधायक रामन्दर यादव के समर्थन में दोपहर 12:30 बजे विशाल जनसभा होगी। इसके बाद गोसाईगंज के द्वापर विद्यापीठ कालेज के सामने मया बाजार में भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी समर्थन में 1:30 बजे वह विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। अयोध्या में 3 बजे साकेत महाविद्यालय से टेढ़ी बाजार तक भाजपा प्रत्याशी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में रोड शो करेंगे। उन्होने बताया कि अयोध्या विधानसभा में होने वाले रोड़ शो को अभूतपूर्व बनाने की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता जुट गये है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। दर्जनों स्थानों पर पुष्पवर्षा करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया जायेगा।संत समाज मुख्यमंत्री का करेगे तिलक। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू होगा अयोध्या धाम में रोड शो। अयोध्या की सड़कों पर लगाए गए भगवा गुब्बारे।व्यवस्था दृष्टि के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। अयोध्या की जनता मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए आतुर है।टेढ़ीबाजार चौराहे से शुरू होगा सीएम का रोड शो। नया घाट राम की पैड़ी पर होगा रोड शो का समापन।नयाघाट पर ही मुख्यमंत्री करेंगे अयोध्या के व्यापारियों एवं जनता को संबोधित।