Breaking News

सीएम नीतिश कुमार ने बिहार के लोगों को लालू.राबड़ी शासनकाल में ‘जंगलराज’ की याद दिलाई

बिहार के नवादा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में एनडीए गठबंधन ने जनसभा की। पीएम मोदी ने इस जनसभा को संबोधित किया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस जनसभा में मौजूद थे। पीएम मोदी से पहले उन्होंने नवादा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को लालू-राबड़ी शासनकाल में ‘जंगलराज’ की याद दिलाई।

सीएम नीतीश ने कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री के जरिए केंद्र सरकार से बिहार को बहुत सहयोग मिलता है, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं। बिहार में बहुत तेजी से विकास हो रहा है। जब हम लोग 2005 में आए थे हमने 2006 से सारा काम करना शुरू किया। हमने 2006 से जो काम किया उसे केवल याद रखिएगा। जो कम उम्र के लोग हैं वह पुरानी बातों को भूल गए हैं। जो पुराने लोग हैं वह अपने बच्चों को याद दिलाएं कि पहले बिहार की क्या स्थिति थी। नई पीढ़ी के लोग भूल गए हैं, उन्हें याद नहीं है। पहले बिहार में शाम के वक्त घर से कोई बाहर नहीं निकलता था।’

उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें (लालू-राबड़ी) 15 साल मिला था। पति-पत्नी ने केवल 15 साल राज किया और बिहार में कोई काम नहीं किया। पहले की स्थिति को पूरे तौर पर लोगों को मालूम होनी चाहिए। पहले कितना विवाद होता था झगड़ा होता था, आपस में झगड़े होते थे। हिंदू मुसलमान में भी झगड़े होते थे। आप लोग भी भूलिएगा मत, हमने सभी लोगों को एकजुट किया है। जिन लोगों को बिहार में मौका मिला उन लोगों ने कोई काम नहीं किया। इसीलिए उन्हें वोट मत दीजिएगा।’

सीएम ने कहा, ‘भूलिएगा नहीं हम लोगों को 50 परसेंट से ज्यादा मुसलमान ने वोट किया। स्वास्थ्य केंद्रों में पहले इलाज नहीं होता था। एक महीने में केवल 39 लोग आते थे। कभी एक कभी दो, लेकिन अब 1000 लोग आ रहे हैं अपने इलाज के लिए। पहले इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती थी। हम लोगों ने न केवल इलाज की व्यवस्था की, बल्कि यह तय किया की जिस किसी को इलाज में दवा की जरूरत होगी उसे राज्य सरकार वहन करेगी। पहले बिहार में कितना ज्यादा हिंदू मुसलमान झगड़ा होता था। हमने 2006 से ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी की। 8,000 कब्रिस्तानों की घेराबंदी हुई और भी कब्रिस्तानों का घेराबंदी की गई।’