लखनऊ भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर लखनऊ सहित प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त बड़ी संख्या में सुबह चार बजे से ही मंदिरों में दर्शन के लिए लाइन में लग गए।
लखनऊ के प्रसिद्घ मंदिरों में सुबह की आरती के लिए एक दिन पहले ही तैयारियां कर ली गई थीं।
शहर के महाकाल मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया और मनकामेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे आरती की गई।
मंदिरों में हर हर महादेव के गूंज होती रही। श्रद्घालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कतारों में लगे हुए हैं।
महाकाल मंदिर में रात 12:00 बजे सावन मास के प्रथम सोमवार पर बाबा का रुद्राभिषेक हुआ। इसके बाद श्रृंगार किया गया और फिर प्रात: 4 बजे बाबा की भस्म आरती की गई।