Breaking News

समान भागीदारी से उज्जवल भविष्य की ओर ले जाती हैं महिलायें: विदुषी मेहा

मऊ/चित्रकूट। महामति प्राणनाथ महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक विकास प्राधिकरण की सचिव श्रीमती विदुषी मेहा के मुख्य आतिथ्य में प्राचार्य डाॅ संतोष कुमार चतुर्वेदी ने विदुषी महिलाओं का स्वागत करते हुए आभार जताया।
मंगलवार को महाविद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती विदुषी मेहा ने कहा कि महिलाओं के जीवन के हर क्षेत्र में समान भागीदारी मिले। लडकियों को पढाकर अच्छे समाज का निर्माण करायें। किसी परिवार व समाज में महिलाओं की भागीदारी उज्जवल भविष्य की ओर ले जाती है। महिलाओं और बालिकाओं से जुडी समस्या का निदान बिना किसी दबाव व सच्चे मन से होना चाहिए। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रिया माथुर ने कहा कि सरकार ने महिलाओं एवं बच्चियों के लिए विभिन्न कानून बनाये हैं। उन्होंने वूमेन पावर लाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं ने पम्पलेट बांटे।
डाॅ स्वाती सिंह चैहान ने आहार, पोषण, स्वच्छता पर विचार व्यक्त किये। महाविद्यालय की पूर्व छात्रा दिव्या शुक्ला के बुन्देलखण्ड विवि में दूसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने पर कहा कि विद्यालय से बहुत कुछ सीखने का मिला है। आचार्य शिवप्रताप मिश्र ने कहा कि ये धरती वीरांगनाओं की धरती रही है। त्याग-बलिदान से समाज को नई दिशा एवं दशा दी है। बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमती निर्मला जायसवाल, प्रबंधक सुन्दरलाल सुमन ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से मिशाल कायम की है। प्राध्यापक डाॅ एस कुरील ने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन को सरकार प्रयत्नशील है। इस मौके पर एएसपी शैलेन्द्र राय, सीओ मऊ, ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं मंे पुरस्कृत किया। राष्ट्रीय गीत दीक्षा द्विवेदी ने पेश किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र विनीत द्विवेदी, आदर्श गौतम, अफसार अली, अनिमेश त्रिपाठी, ईसान केशरवानी, महाविद्यालय के पूरन सिंह, राजनारायण, बालकृष्ण, मयंक यादव, अजय द्विवेदी, शैलेन्द्र द्विवेदी, गिरधारी, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन डाॅ एस कुरील ने किया।