Breaking News

संभल नगर का प्राचीन इतिहास” ग्रंथ का होगा विमोचन

संभल। भारतीय इतिहास संकलन समिति की बैठक में 26 फरवरी को संभल नगर का प्राचीन इतिहास ग्रंथ का एम जी एम डिग्री कॉलेज संभल में विमोचन करने तथा सहयोगी विद्वान जनों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया।ज्ञानदीप मंदिर दुर्गा कॉलोनी में संपन्न हुई बैठक में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चचात अपनी बात रखते हुए समाजसेवी एवं विमोचन समारोह के कार्यक्रम समन्वयक अजय कुमार शर्मा ने कहा कि संभल का प्राचीन इतिहास एक अत्यंत शोध परक पठनीय एवं संग्रहणीय ग्रंथ है जो सतयुग-द्वापर -त्रेता तथा कलयुग में 12 वीं सदी ईसवी तक का जीवंत आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक शोध ग्रंथ के रूप में संभल की जागरूक जनता को अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने इस ग्रंथ के लेखक सुरेश चंद्र शर्मा के द्वारा बर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण, क्षमता, योग्यता की मुक्त कंठ से सराहना की। आगे बताया कि ग्रंथ प्रकाशन में सहयोगी रहे तथा ख्याति लब्ध विद्वत जनों का विमोचन कार्यक्रम में सम्मान एवं अभिनंदन भी किया जाएगा। भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि 280 पृष्ठों वाले ग्रंथ संभल का प्राचीन इतिहास का गरिमामय विमोचन कार्यक्रम में अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, मुरादाबाद से विद्वान जनों के द्वारा तथा भारतीय इतिहास संकलन समिति के प्रांत क्षेत्रीय नेतृत्व एवं संभल की जागरूक जनता की उपस्थिति में महा उपयोगी ग्रंथ का विमोचन 26 फरवरी को अपराहन 2:30 बजे होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमजीएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य योगेंद्र सिंह करेंगे। बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागृति मंच, बजरंग दल, गायत्री परिवार, श्री कल्कि सेना, संस्कार भारती, भारत विकास परिषद के सदस्यों से संभल के जागरूक समाज को आमंत्रित करने का आह्वान किया। बैठक में सुमन कुमार वर्मा, विष्णु कुमार, विकास कुमार वर्मा, सुबोध कुमार गुप्ता, अरुण कुमार अग्रवाल, कमल कांत तिवारी, वैभव गुप्ता, शिवम राष्ट्रवादी, श्याम शरण शर्मा, अजय गुप्ता सर्राफ, सुभाष चंद्र मोगिया, सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, अमन सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने की तथा संचालन सुरजीत कौशिक ने किया।