Breaking News

राहुल गांधी ने लोगों से की अपील, निडर होकर वोट दें

नयी दिल्ली। 7 चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव का रविवार को तीसरा चरण शुरू हुआ। जबकि पंजाब में एक ही चरण में सभी 117 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतदान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे उनका साथ देने और निडर होकर जवाब देने वाले उम्मीदवार को अपना वोट दें।
राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए जारी मतदान के मद्देनजर राज्य के मतदाताओं से विकास के लिए वोट देने की अपील की और कहा कि नई सरकार के गठन के साथ नया भविष्य बनेगा। पंजाब की 117 विधानसभा सीट और उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जो जन का साथ दे, निडर होकर जवाब दे, वोट उसी को दो। पंजाब के प्रगतिशील भविष्य के लिए वोट करें।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘वोट उत्तर प्रदेश में पड़ेगा, बदलाव देशभर में आएगा। शांति और प्रगति के लिए वोट दें- नयी सरकार बनेगी तो नया भविष्य बनेगा।
हाल ही में एक भाषण में, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक राष्ट्र नहीं है, बल्कि राज्यों का एक संघ है। यह कहते हुए उन्होंने भारतीय संविधान का भी जिक्र किया। जहां तक संविधान का संबंध है, यह भारत को राज्यों के संघ के रूप में वर्णित करता है। लेकिन, यह कहना कि भारत एक राष्ट्र नहीं है, संविधान की भावना और इस देश की सांस्कृतिक विरासत के खिलाफ है। भारत का संविधान कहता है कि भारत यानी भारत राज्यों का संघ होगा। इससे स्पष्ट होता है कि यह देश भारत है। इसे हम भारत कहते हैं, भूगोल के साथ-साथ हजारों साल की सांस्कृतिक विरासत भी दिमाग में आती है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रहे मतदान के बीच युवाओं से और पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करने वालों सहित आमजन से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। पंजाब की 117 विधानसभा सीट और उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान हो रहा है।