Breaking News

राजेंद्र प्रसाद की मनाई गई पुण्य तिथि

गोण्डा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में जिला अध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य के नेतृत्व में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए बताया गया कि 3 दिसंबर 1884 में जन्मे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद व्यक्तित्व के धनी और राष्ट्र के सजग प्रहरी थे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में 1934 एवं 1939 में कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए और भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में 26 जनवरी 1950 से 14 मई 1962 तक देश की सेवा की।
भारत के संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही ।
सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर आर्य ने किया। मुख्य अतिथि सी आई बी राष्ट्रीय महासचिव डॉ बी बी मिश्र, मंडल के लीगल एडवाइजर श्रीकांत पांडेय, साहित्यकार उमा सिंह डिप्टी ओझा, व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र कृष्ण, अश्वनी श्रीवास्तव, ज्ञान बहादुर सिंह, शिवम, कामिनी, अरविंद सक्सेना प्रांतीय सभा व आर्य समाज के उपमंत्री तृप्ति आर्या ने डॉ० राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।