Breaking News

यूपी में जिस तरह महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं उसका संज्ञान गृह मंत्रालय को लेना चाहिए , प्रदेश में कई महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में जिस तरह महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं उसका संज्ञान गृह मंत्रालय को लेना चाहिए। प्रदेश में कई महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है।

अखिलेश यादव शनिवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। संविधान बचाने का चुनाव है और अपना सम्मान बचाने का चुनाव है।

यूपी के लोगों ने भाजपा का 2014 में स्वागत किया है और अब 2024 में विदाई कर देंगे। यूपी के लोग स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए की बढ़ती ताकत से घबरा गई है। इस बार उनकी विदाई निश्चित है। उन्होंने नारा दिया कि भाजपा हटाओ एमएसपी की कानूनी गारंटी पाओ। भाजपा हटाओ नौकरी पाओ।

शनिवार को डॉक्टर सीताराम राजपूत भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में अपने समर्थकों के साथ शामिल हो गए। इसके अलावा, आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे लतेश विधूड़ी, परवेज आलम, बसपा के इलियास अंसारी, कुशीनगर, पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, हरदोई के तिलक चंद्र वर्मा, औरैया के पूर्व विधायक मदन गौतम और सुबोध यादव सपा में शामिल हो गए।