Breaking News

यदि प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से चुनाव करवा लें, हम चुनौती दे रहे हैं: दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि यदि प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से चुनाव करवा लें, हम चुनौती दे रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर शिवपुरी पहुंचे और यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट कितनी आयेंगी इस सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री में अगर साहस है तो जनमत के आधार के लिए वैलेट पेपर से चुनाव करा कर देख लें उन्हें पता लग जाएगा कितनी सीट आएंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर कहा है कि हम आभारी हैं मुख्य न्यायाधीश के जिन्होंने साहस किया और न्याय किया लेकिन यह चुनाव वैलेट पेपर से हुआ था यदि ईवीएम से होता तो क्या पकड़  पाते। दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह देश सभी का है हिंदू मुस्लिम एक ना होते तो देश को आजादी नहीं मिल सकती थी।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई के वक्त अगर सिंधिया राजवंश अंग्रेजों की वजह यदि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का साथ देते तो अंग्रेज 1857 में ही देश से बाहर हो जाते। दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर को लेकर कहा है कि भाजपा कहती है कि 500 साल बाद रामलला को लाए हैं। जब इतने साल बाद राम को ला सकते हो तो देश के करोड़ों रुपए लूट कर भागे नीरव मोदी और विजय माल्या को वापस क्यों नहीं ला पा रहे।