Breaking News

मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को दिया खास तोहफा, अब अकेले कर सकेंगी हज, नहीं जारी कर सकता कोई फतवा

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तोहफा दिया है। सरकार ने नई नीति में  पहली बार मुस्लिम महिलाओं को स्वतंत्र रुप से हज करने की सुविधा दी है। इसके पहले नियम था कि कोई भी महिला बिना किसी खून के रिश्ते वाले रिश्तेदार के बिना बज करने नहीं जा सकती। लेकिन अब यह खत्म होने जा रहा है।

नीति के अनुसार, 45 साल की उम्र पार कर चुकी चार या उससे अधिक मुस्लिम महिलाएं एक साथ हज यात्रा पर जा सकती हैं। इसके लिए उन्हें किसी रिश्तेदार के साथ जाने की जरुरत नहीं होगी। सऊदी अरब हज के लिए 45 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देता है।

हज हाउसों की संख्या में कटौती

नई हज नीति में सऊदी अरब के साथ-साथ देश में बेबतर सुविधा देने पर जोर दिया गया है। इसके लिए हज हाउसों की संख्या में 21 से घटाकर 9 कर दिया गया।  अब वे दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोच्चि से प्रस्थान कर सकेंगे।