Breaking News

मॉरीशस के सांसद ने पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल, कहा.पीएम मोदी ने आज भारत की नियति और उसकी तस्वीर को बदल दिया है

नई दिल्ली गंगप्रसाद ने कहा कि कई देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं। भारत के साथ बहुत करीबी संबंध बनाना चाहते हैं। हमारे भारत के साथ हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में इस रिश्ते को और मजबूत किया जा रहा है।

मॉरीशस के सांसद महेंद गंगप्रसाद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आज भारत की नियति और उसकी तस्वीर को बदल दिया है।

गंगप्रसाद ने कहा, ‘आज लोग समाधान के लिए भारत की ओर देखते हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके कार्यकाल में भारत का भविष्य बहुत उज्जवल होगा। आज पीएम मोदी के दृष्टिकोण और नेतृत्व की वजह से ही नया भारत संभव हुआ है।’

उन्होंने कहा कि कई देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं। भारत के साथ बहुत करीबी संबंध बनाना चाहते हैं। हमारे भारत के साथ हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में इस रिश्ते को और मजबूत किया जा रहा है।