Breaking News

मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर में आग लगने की दुर्घटना में 02 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गौतमबुद्धनगर के बहलोलपुर गांव में आग लगने की दुर्घटना में 02 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृत बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव राहत एवं मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।