Breaking News

भाजपा को यूपी में झटका, 13 सीटें पर फंसा पेच, किसके खाते में जाएंगी ये सीटें

: भाजपा ने 2014 में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 71 और 2019 के संसदीय चुनावों में 62 सीटें जीतीं और दोनों ही मौकों पर केंद्र में सरकार बनाई। इस बार भाजपा को यूपी में झटका लगता दिख रहा है।

आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है। शुरुआती गिनती में वाराणसी से पीएम मोदी पीछे चले गए थे लेकिन उन्होंने वापसी कर ली है। उधर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पीछे चल रही हैं। इसके अलावा यूपी में भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री पिछड़ रहे हैं। ताजा रुझानों में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। हालांकि 12 बजे तक के रुझानों के अनुसार इस वक्त 20 से ज्यादा सीटें ऐसी हैं जहां अंतर 10 हजार वोटों से भी कम है।

10 हजार से कम अंतर?
इस वक्त 23 सीटें ऐसी हैं जहां अंतर 10 हजार वोटों से भी कम है। इनमें से सपा के 12 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के दो प्रत्याशी 10 हजार वोटों से कम के अंतर से आगे हैं। बाकी नौ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं।

सीट आगे (उम्मीदवार) आगे (पार्टी)  पीछे (उम्मीदवार) पीछे (पार्टी) अंतर
फूलपुर अमर नाथ सिंह मौर्य सपा प्रवीण पटेल भाजपा 243
चंदौली बीरेंद्र सिंह सपा डॉ. महेंद्र नाथ पांडे भाजपा 248
मेरठ अरुण गोविल भाजपा सुनीता वर्मा सपा 571
फतेहपुर निरंजन ज्योति भाजपा नरेश चंद्र उत्तम पटेल सपा 641
बांसगांव कमलेश पासवान भाजपा सदल प्रसाद कांग्रेस 892
उन्नाव साक्षी महाराज भाजपा अन्नू टंडन सपा 920
सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा भाजपा रामाशंकर राजभर सपा 2137
बांदा आर. के. सिंह पटेल भाजपा कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल सपा 2747
मिसरिख अशोक कुमार रावत सपा संगीता राजवंशी सपा 3525
मिर्जापुर रमेश चंद बिंद भाजपा अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) 4564
फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत कांग्रेस डॉ. नवल किशोर शाक्य सपा 4679
फतेहपुर सीकरी रामनाथ सिंह सिकरवार सपा राजकुमार चाहर भाजपा 4684
फैजाबाद अवधेश प्रसाद सपा लल्लू सिंह भाजपा 4853
संभल जिया उर रहमान सपा परमेश्वर लाल सैनी भाजपा 5012
जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा कांग्रेस कृपाशंकर सिंह भाजपा 5183
इलाहाबाद उज्जवल रमन सिंह सपा नीरज त्रिपाठी भाजपा 5389
एटा देवेश शाक्य सपा राजवीर सिंह (राजू भैया) भाजपा 6064
अलीगढ़ बिजेंद्र सिंह सपा सतीश कुमार गौतम भाजपा 6136
आंवला नीरज मौर्य सपा धर्मेंद्र कश्यप भाजपा 7225
धौरहरा आनंद भदौरिया सपा रेखा वर्मा भाजपा 7270
कैराना इकरा चौधरी सपा प्रदीप कुमार भाजपा 9072
बहराइच आनंद कुमार सपा रमेश चंद्र सपा 9598
सुल्तानपुर रामभुआल निषाद सपा मेनका गांधी भाजपा 9786

5 हजार से कम अंतर?
इस वक्त 13 सीटें ऐसी हैं जहां अंतर 5 हजार वोटों से भी कम है। इनमें से सपा के 5 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के एक प्रत्याशी 5 हजार वोटों से कम के अंतर से आगे हैं। बाकी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं।