सहारनपुर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इससे सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, सहारनपुर में चुनावी समीकरण भी बदल गए हैं।
विपक्षी दलों ने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जिस मंशा से गठबंधन कर एकजुटता का आह्वान किया था वह बसपा सुप्रीमो के बयान के बाद बिखरता दिखाई दे रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्पष्ट कर दिया कि बिना गठबंधन के अपने दम पर चुनाव लड़ेंगी। इस बयान के बाद जहां गठबंधन में बेचैनी बढ़ी है तो वहीं भाजपा पदाधिकारी इससे खुश नजर आए। जिन्होंने अपने राजनीतिक समीकरण बैठाने शुरू कर दिए हैं। इसी मुद्दे को लेकर सभी प्रमुख राजनीति दलों के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी राय दी।
– बसपा सांसद हाजी फजर्लुरहमान का कहना है कि इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन पार्टी को गठबंधन के साथ आना चाहिए।
– भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी का कहना है कि अनुसूचित वर्ग का पढ़ा-लिखा तबका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करता है। बसपा प्रत्याशी अलग आने भाजपा को इसका फायदा होगा। हाल ही में हमने अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान चलाया। यह सब उसी का परिणाम है। इसके माध्यम से भाजपा की नीतियां हर वर्ग तक पहुंचाने का काम किया गया।