Breaking News

प्रदेश अध्यक्ष के कटआउट पर चंदन टीका कर भाजपाईयो ने काटा केक

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी के जन्मदिवस को यमुनापार के भाजपाईयो एवं सयुक्त गंठबंधन के कार्यकर्ताओ ने धूम-धाम से मनाते हुए एक दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाए दी।

बारा विधानसभा प्रत्याशी वाचस्पति के जारी बाजार मे जनसम्पर्क के बाद जिला पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा-अपनादल-निषाद पार्टी के सयुक्त प्रत्याशी वाचस्पति ने बाजार प्रदेश अध्यक्ष के कटाउट चित्र पर चंदन-रौली से टीका लगाते हुए जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल,डीसीएफ चेयर मैन कौशाम्बी चन्द्र शुक्ल,प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड आदि ने केक काट कार्यकर्ताओ को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायू की कामना की कामना की साथ मे मंडल अध्यक्ष कौंधियारा शिव प्रसाद केसरवानी,अंजनी लाल,वीरेंद्र जायसवाल,वेदेश दत्त,सुभाष सिंह पटेल,तोयज पांडेय,दिनेश प्रजापति,प्रवीण पटेल,रत्नाकर सिंह जी, बब्लू केसरवानी आदि के साथ भाजपा अपना दल निषाद पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओ की भारी संख्या मे उपस्थिति रही उपस्थिति रही। वही जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने भी पूजा पाठ कर प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायू की कामना करते हुए लड्डू वितरित किए।