Breaking News

प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी का डोर टू डोर जनसम्पर्क..रूही अरशद

बाराबंकी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि सरकार में पुलिस का गुंडाराज चरम पर है। एक ओर योगी आदित्यनाथ गुंडों और माफियाओं को जेल भेजने की बात करते हैं। वहीं उनकी पुलिस खुद गुंडा बनकर प्रदेश में व्यापारियों और निर्दोषों की हत्या कर रही है। आपको याद होगा कि, योगी के शहर गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या पुलिस वालों ने निर्दयता से कर दी थी। अगर आप सभी के सहयोग से यूपी में कांग्रेस की सरकार आती है तो मैं यह वायदा करती हूं कि मेरे क्षेत्र की जनता को पुलिस कभी परेशान नहीं कर पायेगी।’’ यह बातें आज बाराबंकी सदर विधानसभा 268 से कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान लोगों से कही।
कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने आगे कहा कि, ‘मेरा यह आप सभी से वायदा है कि मेरे घर के दरवाजे हमेशा रात-दिन लोगों के लिए खुले रहेंगे। यदि कभी भी पुलिस आपको बेवजह परेशान करती है, आपको झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश करती है, तो आपकी यह जनसेवक रूही अरशद आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।’ रूही अरशद की बातों में झलकते आत्मविश्वास का हर कोई कायल हो रहा है।
आज डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने तिन्दोला न्यायपंचायत के अन्तर्गत कई ग्राम पंचायतों में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान सैकड़ों लोग रूही अरशद के साथ चलते रहे। साथ ही, कांग्रेस विधानसभा प्रभारी प्रतिमा चन्द्राकर ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की। प्रतिमा चन्द्राकर ने कहा कि, ‘कांग्रेस की नीतियों को जनता तक कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार पहुंचा रहे हैं। लोग दिन पर दिन कांग्रेस के साथ जुड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण की आवाज उठा रही हैं।’ उन्होनें लोगों से कांग्रेस से जुड़ने और वोटों के जरिये प्रदेश में सरकार बनवाने की अपील भी की।
कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने आज बाराबंकी नगर के मोहल्ला पीरबटावन में एक चौपाल को भी सम्बोधित किया। जनता को दिये गये अपने सम्बोधन में उन्होनें कहा कि, भाजपा ने जनता को अच्छे दिन के सुहाने सपने दिखाकर लूटा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिले। किसानों की फसल आवारा पशु चर गये और योगी आदित्यनाथ खुद ही अपनी वाहवाही के ढ़ोल पीटते रहे। अब प्रदेश की जनता झूठे वायदों में फंसने वाली नहीं है।’ उन्होनें आगे कहा कि, ‘समाजवादी पार्टी मुसलमानों के हितैषी होने का दिखावा करती है। जबकि, उसी के राज में कई मुस्लिम युवाओं को जेलों में बंद कर दिया गया। ऐसे में, मुसलमानों का भरोसा अब सपा से उठ गया है।’
कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद के साथ आज हुए डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान न्याय पंचायत प्रभारी प्रमोद वर्मा, मोहम्मद सलीम, कमाल अहमद, अंकिता वर्मा, मोहम्मद जीशान, सादिक रिज़वी, मोहम्मद शानू, जयपाल रावत, आशा रावत, फरीना, सुमन रावत, करन यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।