Breaking News

पूर्व मंत्री विनोद सिंह बसपा से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

लखनऊ। पूर्व मंत्री विनोद सिंह को बसपा ने शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 में विनोद सिंह पहली बार बसपा से विधायक चुने गए थे। इसके बाद बसपा सरकार बनने पर उन्हें पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था।

लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से विनोद सिंह वर्ष 2012 का भी चुनाव लड़े लेकिन हार गए। बसपा से तीन चुनाव लड़ चुके विनोद सिंह को शनिवार को पार्टी ने फिर निष्कासित कर दिया।

बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने पूर्व मंत्री पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। इसके पहले पूर्व मंत्री को पार्टी ने गत मार्च माह में निष्कासित किया था। बाद में 10 मई 2018 को पार्टी में उन्हें फिर शामिल कर लिया गया था।