Breaking News

पहले दो चरण में, चुनाव परिणाम बदलने की कुव्वत रखते है मुस्लिम

 

लखनऊ। बीस जिलों में चुनावी रण सज चुका है और सियासी दल आमने.सामने हैं। पहले चरण का चुनाव दस तथा दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को है। दोनों चरणों में बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं। अहम यह है कि कई सीटों पर मुस्लिम वोटरों की तादाद काफी है और वे चुनाव का परिणाम बदलने की कुव्वत रखते हैं। यही कारण है कि भाजपा को छोड़ दिया जाए तो बाकी दलों ने मुस्लिमों पर खूब दांव लगाया है।

शुरुआती दोनों चरणों में पश्चिमी यूपी की जिन 113 सीटों पर चुनाव हो रहे हैंए वहां मुस्लिम वोटों की तगड़ी पकड़ है। पहले चरण में 11 जिलों की 58 और दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर सपा.रालोद गठबंधनए बसपाए कांग्रेस और ओवैसी की पार्टी ने जमकर मुस्लिमों को टिकट दिए हैं। इन दलों ने 127 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनमें पहले चरण की सीटों पर50 तो दूसरे चरण की सीटों पर 77 मुस्लिम उम्मीदवार चुनावी रण में हैं।

दोनों चरणों का गणित
पहले चरण में सपा.रालोद गठबंधन के 13ए बसपा के 17ए कांग्रेस के 11 और एआईएमआईएम के 9 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में सपा.रालोद गठबंधन के 18ए बसपा के 23ए कांग्रेस के 21 और एआईएमआईएम के 15 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में हैं। पिछले चुनाव में पहले चरण वाली 58 में से 53 और दूसरे चरण वाली 55 में से 38 सीटें भाजपा ने जीती थीं।

इन नौ सीटों पर मुस्लिमों की संख्या ज्यादा
पश्चिमी यूपी की नौ सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम वोटर सब पर भारी हैं। इन नौ सीटों पर मुस्लिम वोटरों की तादाद करीब 57 फीसदी है।

मुरादाबाद शहर : मुस्लिम वोटरों की अधिकता से यहां से सपा ने युसूफ अंसारी कोए बसपा ने इरशाद हुसैन को और कांग्रेस ने रिजवान कुरैशी को मैदान में उतारा है।

मेरठ सदर रू यहां भी मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा होने से सपा ने वर्तमान विधायक रफीक अंसारी पर ही दांव लगाया है। बसपा ने यहां से दिलशाद शौकत को टिकट दिया है।

रामपुर सदर : सपा ने अपने पुराने दिग्गज आजम खां पर दांव खेला है तो बसपा से सदाकत हुसैन चुनावी रण में हैं। कांग्रेस ने नवाब तालिम अली खां उर्फ नवेद मियां को टिकट दिया है।

संभल रू सपा के टिकट पर इकबाल महमूद मैदान में हैं। कांग्रेस ने निदा अहमद और बसपा ने शकील अहमद को टिकट दिया है।

मुरादाबाद ग्रामीण रू मुरादाबाद सीट पर पिछली बार सपा से हाजी इकराम कुरैशी जीते थे। सपा ने इस बार उनका टिकट काटा तो वे कांग्रेस से टिकट ले आए। सपा से नासिर कुरैशी चुनाव लड़ रहे हैं और बसपा से आकिल चौधरी चुनावी मैदान में हैं।

कुंदरकी रू कांग्रेस से दरख्शां बेगमए सपा से जियाउर्रहमान बर्क और बसपा से हाजी रिजवान ;सिटिंग एमएलएद्ध चुनावी रण में हैं। पिछली बार रिजवान सपा से जीते थे। इस बार टिकट कटा तो वे बसपा से टिकट ले लाए।

अमरोहा नगर : अमरोहा में सपा से महबूब अलीए कांग्रेस से सलीम खानए बसपा से नवेद अयाज चुनावी रण में हैं।

धौलाना : हापुड़ की धौलाना सीट से एआईएमआईएम ने हाजी आरिफ कोए सपा ने असलम चौधरी को टिकट दिया है। पिछली बार बसपा ने असलम चौधरी को टिकट दिया था और वे जीत गए थेए पर इस बार असलम ने सपा ज्वाइन कर ली है। बसपा ने यहां बासिद अली को मैदान में उतारा है।

बेहटर: सपा से उमर अलीए बसपा से रईस मलिक चुनावी मैदान में हैं। दोनों पार्टियों ने ही मुस्लिमों पर दांव लगाया है।

सहारनपुर देहात : सपा.रालोद गठबंधन ने यहां से आशु मलिक को टिकट दिया है। एआईएमआईएम से मरगूब हसन चुनाव लड़ रहे हैं।