Breaking News

जीएसटी राजस्व 2021 फरवरी की तुलना में 18 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली। फरवरी महीने के लिए 1,33,026 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया गया। आंकड़ों को देखें तो फरवरी 2022 के महीने का राजस्व, इससे पिछले साल 2021 के इसी महीने में जीएसटी राजस्व की तुलना में 18 फीसदी ज्यादा है।
वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया कि फरवरी महीने के लिए 1,33,026 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया गया। आंकड़ों को देखें तो फरवरी 2022 के महीने का राजस्व, इससे पिछले साल 2021 के इसी महीने में जीएसटी राजस्व की तुलना में 18 फीसदी ज्यादा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि फरवरी 2020 में जीएसटी राजस्व की तुलना में यह 26 फीसदी अधिक है।