Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह ने किए पीतांबरा मां के दर्शन

भोपाल। देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज सत्ता की देवी मां पीतांबरा के दर्शन करने एमपी के दतिया जिले पहुंचे है। उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर बुंदेलखंड में जनसभा को संबोधित करने आए अमित शाह विशेष दौरे पर दतिया पहुंचे है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे।दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री की व्यापक सुरक्षा के लिए दतिया में पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले अमित शाह खजुराहो विमानतल पर पहुंचे थे। जहां प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया।

आपको बता दें कि दतिया जिले में स्थित मां पीतांबरा को राजसत्ता की देवी भी माना जाता है। इस रूप में भी भक्त उनकी आराधना करते हैं। जानकारी के मुताबिक राजसत्ता की कामना रखने वाले भक्त यहां आकर गुप्त पूजा अर्चना करते हैं। यहां देश में चुनाव से पहले कई बड़े राजनेताओं तक का आना लगातार शुरु हो जाता है।

वहीं ऐसा भी माना जाता है कि मां पीतांबरा देवी अपना दिन में तीन बार रुप बदलती हैं। मां के दर्शन से सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर को चमत्कारी धाम भी माना जाता है। बताया जाता है कि यहां किसी भी भक्त की कोई पुकार कभी अनसुनी नहीं जाती।

दस महाविद्याओं में से एक मां बगलामुखी का मन्दिर है। यह देश के सबसे बड़े शक्तिपीठों में से एक है। ‘बगला शब्द संस्कृत के ‘वल्गा’ शब्द का अपभ्रंश है जिसका अर्थ है, दुल्हन।