Breaking News

खामोश मतदाता कांग्रेस के पक्ष में हैं-रफीक खां

बस्ती । कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बस्ती मण्डल के अनेक विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण के बाद यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा नेताओं के अहंकार, सपा के झूठ और बसपा के जातिवादी राजनीति का सीधा लाभ कांग्रेस उम्मीदवारों को मिल रहा है। कहा कि गुजरात के एबीजी 22, 842 करोड के बैंक घोटाले पर भाजपा के जिम्मेदार मौन है। सपा के शासन में किस प्रकार से लूटपाट का माहौल रहा उसे जनता भूली नहीं है। प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के संघर्ष का ही परिणाम है कि इस बार कांग्रेस निर्णायक रूप से चुनाव मैंदान में है। कहा कि खामोश मतदाता कांग्रेस के पक्ष में है।
प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कि गठबंधनोें के सियासी मायाजाल में केवल कांग्रेस ही अपने बूते नीति, नियम और कार्यक्रमों के आधार पर चुनाव मैंदान में हैं। लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा महिलाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय हुआ है। लोग कहने लगे है कि इस राजनीतिक भेडचाल में कांग्रेस से अच्छा कोई नहीं। कहा कि पार्टी ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुनाव मैंदान में मौका दिया है, कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इस बार कांग्रेस के पक्ष में एकजुटता दिख रही है। कहा कि चुनाव परिणाम चौकाने वाले आयेंगे, कांग्रेस शोर मंें नहीं मतदाताओं के दिलों में है।