Breaking News

कुरुक्षेत्र सीट से अभय चौटाला का नाम घोषणा किया गया ,अभय चौटाला ने कहा था कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय चौटाला आगामी संसदीय चुनाव में हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इनेलो ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इनेलो के महासचिव अभय चौटाला वर्तमान में ऐलनाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने आम चुनाव के मद्देनजर अपने नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

उन्होंने कहा कि समिति ने पार्टी कार्यकर्ताओं और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से राय लेने के बाद कुरुक्षेत्र सीट से अभय चौटाला के नाम की घोषणा की है। अभय चौटाला ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।