Breaking News

कंगना रील ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी झांसी की रानी हैं: रेखा

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के आज भी लाखों फैन हैं। 67 साल की उम्र में भी रेखा आज भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को टक्कर दे सकती हैं। रेखा और कंट्रोवर्शियल क्वीन कंगना रनौत के बीच खास बॉन्ड है। रेखा, कंगना को बेहद पसंद करती हैं। एक इवेंट के दौरान रेखा ने कंगना को अपनी बेटी भी कहा।

आपको बता दें कि 2019 में मराठी तड़का इवेंट के दौरान रेखा ने कंगना की तारीफों के पुल बांधे थे। इवेंट के दौरान रेखा ने कहा कि अगर उनकी कोई बेटी होती तो वह कंगन जैसी ही होती। उन्होंने कहा कि कंगना रील ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी झांसी की रानी हैं। रेखा की ये बातें सुनकर कंगना बेहद खुश नजर आ रही थीं।

सबसे खास बात यह है कि इस अवॉर्ड फंक्शन में कंगना ने जो ब्लैक और गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी वो उन्हें रेखा ने ही गिफ्ट की थी। सब जानते हैं कि रेखा को साड़ियाँ कितनी पसंद हैं। ऐसे में कंगना को साड़ी गिफ्ट करके उन्होंने साबित कर दिया था कि वे कंगना को कितना पसंद करती हैं। शो में कंगना, रेखा की तरह ही बालों में गजरा, हार और जूती के साथ साड़ी पहने हुए नजर आई थीं।

वहीं, कंगना भी रेखा को अपनी प्रेरणा मानती हैं। कंगना ने रेखा को जन्मदिन विश करते हो उनको अपने गॉड में देर बताया था। 2021 में रेखा के जन्मदिन पर कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेखा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरी गॉड मदर प्यारी रेखा जी को जन्मदिन की बधाई।।। अनुग्रह, शान और सुंदरता की प्रतिमूर्ति।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना का अपकमिंग रियलिटी शो ‘लॉक अप’ 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर शुरू होगा। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस शो में कुल 16 निडर हस्तियां नजर आएंगी। जो करीब 72 दिनों तक जेल में रहेंगे।