Breaking News

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों की दरिंदगी देखकर आपकी रूह काँप जाएगी!

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों की दरिंदगी के बारे में पूरी दुनियाँ जानती है, कि किस तरह से वह लोगों के ऊपर जुल्म करते हैं। उनके अन्दर रहम नाम की कोई चीज नहीं है, वह लोगों को ऐसे काटते हैं जैसे वह गाजर- मूली काट रहे हों। अभी हाल ही में एक विडियो जारी हुआ है जो ISIS के आतंकियों की दरिंदगी को अच्छी तरह दिखता है। इस विडियो ने पूरी दुनियाँ में तहलका मचा दिया है। इस विडियो में ISIS के चंगुल से भागी एक यज़ीदी महिला ने अपनी आपबीती सुनाई है कि किस तरह से ISIS के लड़ाके उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करते थे। महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वहाँ पर एक महिला को एक बार नहीं बल्कि कई बार बेचा जाता है।

आतंकी किसी भी महिला के साथ बलात्कार करने से पहले ज़रा भी नहीं सोचते हैं। फॉरेन पालिसी को दिए एक इंटरव्यू में महिला ने बताया कि उसकी एक 16 साल की बहन भी है, जिसके साथ 7 अलग- अलग लोगों ने शादी की है। वह अभी भी उन्ही के चंगुल में सीरिया में फंसी हुई है। उसने बताया कि मैंने अपने आँखों से देखा है कि कैसे एक महिला के साथ चार- चार आदमी बलात्कार करते हैं। मुझसे एक आदमी ने शादी की थी, बाद में उसके दोस्त को मैं भा गई फिर उसने मुझसे सम्बन्ध बनाये। ऐसे करके मुझे 5 बार बेचा गया और सबने मेरी इज्जत लूटी।

हर रोज ISIS के आतंकी यज़ीदी महिलाओं के साथ बलात्कार करते हैं और उन्हें बेचते- खरीदते हैं। इस महिला को दो महीने पहले ISIS के चंगुल से छुड़ाया गया था। यह महिला आज यहूदी महिला संगठन में रह रही है। महिला ने बताया कि 2014 में ISIS के लड़कों ने एक यज़ीदी बहुल इलाके पर हमला करके हजारों लोगों को बेरहमी से क़त्ल कर दिया और महिलाओं को बंधक बना लिया। उस समय मेरी किसी के साथ शादी हो रही थी।

शादी के समय बहुत सारे लोग मौजूद थे, सभी मिलकर नाच- गा रहे थे तभी अचानक ISIS के आतंकियों ने हमला बोल दिया और सब तहस- नहस कर दिया। आतंकियों ने हमले में मेरे 5 भाइयों को भी मार दिया, लेकिन मेरा पति आज भी जिन्दा है।

ISIS आतंकियों की दरिंदगी की कहानी रुकने का नाम नहीं ले रही है आप भी उनकी दरिंदगी इस विडियो में देख सकते हैं।