Breaking News

आज शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर यानी आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। पहले दो बजे होने वाला शपथ ग्रहण समारोह अब चार बजे होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी जुड़ने से अच्छा परिणाम आया: रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि हमने जो घोषणा पत्र जारी किया, उसमें मोदी की गारंटी जुड़ जाने से जनता ने शत-प्रतिशत मतदान में हिस्सा लिया और एक अच्छा परिणाम आया। मैं मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई देता हूं

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर के लिए रवाना हुए।

मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी का बयान

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं। इस भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के कारण यहां हैं। यह दोनों हैं भाग्य और अच्छा काम जो उसने किया।

चार बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम को दो बजे की जगह अब चार बजे होगा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। यह बात चर्च में थी, लेकिन स्पष्ट नहीं था। आज भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ट्वीट पर अरुण साव के नाम को डिप्टी सीएम का दर्जा दे दिया। उनको डिप्टी सीएम कहकर संबोधित किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रायपुर में आज शपथ लेने से पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुलाकात की और विषयों पर चर्चा की।

नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का भाजपा स्वागत समिति के सदस्यों की ओर से स्वामी विवेकानंद विमानतल में किया गया। इसके साथ ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा का भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, राजनांदगांव सांसद और बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय और भाजपा स्वागत समिति के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में आत्मीय स्वागत किया गया। दोनों मुख्यमंत्री आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।