बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन्हीं में से एक आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम अनुज थापन है। पुलिस ने अनुज थापन को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बता दे की अनुज ने पुलिस कस्टडी में खुदकुशी करने की कोशिश की है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![](https://liveindia18.com/wp-content/uploads/2024/05/salman-khan_large_1317_21-660x330.jpeg)