Breaking News

क्या शिंदे गुट में शामिल होंगे राज ठाकरे? क्या शिंदे गुट में शामिल होंगे राज ठाकरे , एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात के बाद अटकलें तेज

मुंबई  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उनके साथ आने की भी अटकलें तेज हो गई हैं।

महाराष्ट्र में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। उद्धव ठाकरे के साथ आने के कुछ सालों में ही एनसीपी में भी फूट पड़ गई। इसके बाद अजित पवार अचानक शिंदे गुट में शामिल हो गए, जिसके बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे मुलाकात के बाद उनके साथ आने की भी अटकलें तेज हो गई हैं।