Breaking News

Russia Ukraine War : यूक्रेन ने कहा-रूसी गोलाबारी में 7 वर्षीय बच्ची समेत 6 लोग मारे गए

मास्को, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है। दोनों देशों के बीच अब आमने सामने की जंग हो रही है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि गुरुवार से शुरू हुई इस जंग में अब तक कम से कम 240 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आंकड़े और भी अधिक हो सकते हैं। वहीं, पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्सक इलाके में 40 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण करने की खबर है। जानकारी के अनुसार उन्होंने रूस समर्थित विद्रोही नेताओं के समक्ष हथियार डाले हैं।
रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं। इसी बीच यूक्रेन के गवर्नर दिमित्री जिवित्स्की ने बताया कि रूसी गोलाबारी में 7 वर्षीय बच्ची समेत 6 लोग मारे गए हैं।

एलन मस्क का कहना है कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स की स्टारलिंक उपग्रह ब्राडबैंड सेवा यूक्रेन में सक्रिय हो गई है। उन्होंने बताया कि कीव के एक अधिकारी ने टेक टाइटन से अपने संकटग्रस्त देश को स्टेशन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने 24 फरवरी से अब तक 14 विमान, 8 हेलीकाप्टरों, 102 टैंकों, 536 बीबीएम, 15 भारी मशीनगनों और 1 बीयूके मिसाइल को खो दिया है। साथ ही क्रेमलिन ने 3,500 से अधिक सैनिकों को भी खो दिया है।