Breaking News

बिहार में एक बार फिर जंगलराज चरमपर: उपेंद्र कुशवाहा

पटना राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार पर करारा हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जंगलराज टू की वापसी हुई है। राज्य में चारों तरफ अराजकता फैली है। हर दिन गोली मारकर हत्या की जा रही है..बलात्कार हो रहा है।

आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में आए कुशवाहा 
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे राज्य में आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार इन से बात करना भी मुनासिब नहीं समझती है। कोरोना के समय में जान जोखिम में डालकर आशा कार्यकर्ताओं ने काम किया लेकिन सरकार के द्वारा उनपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ये लोग रात रात भर अस्पतालों में काम करते हैं। राज्य की सरकार से जो उनकी मांग है हम उनकी मांगों का समर्थन करते हैं कि हर स्वास्थ्य केंद्र पर जहां आशा कार्यकर्ता जाती हैं वहां एक अलग से उनके लिए कमरा बनाएं, जिसमें शौचालय और बैठने इत्यादि की सुविधा उनको मिले।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को जो पैसा मिलता है उसमें बढ़ोतरी होनी चाहिए। अगर सरकार आशा कार्यकर्ताओं की ओर ध्यान नहीं देगी तो राष्ट्रीय लोक जनता दल आंदोलन करेगी। राज्य की सरकार से हम मांग करते हैं कि उनकी जो मांग है, उसे पूरा करें।