नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर शनिवार सुबह बड़ा एक्सिडेंट हो गया, जिसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हुई है। यहां सुबह एक वैन ने तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं जिनकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी तेज हुई थी कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में सभी कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।