Breaking News

सहारनपुर के विकास में नई कहानी लिखेगा: सीएम योगी

सहारनपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज सिंह कालेज के खेल मैदान पर निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के लिए रविवार को यहां सहारनपुर पहुंचे। निकाय चुनाव के मद्देनजर जिलेभर के प्रबुद्धजनों को इसमें आमंत्रित किया गया है। यहां सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि मां शाकम्भरी त्रिपुर बाला सुंदरी की धरा को नमन करता हूं। आप सबका आभारी हूं।

योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण
उन्‍होंने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं। भाजपा को जिताकर भेजा, जहां पलायन होता था, दंगे होते थे। आज यहां निवेश के सबसे बड़े केंद्र के रूप में सामने आया है। आज तो कुछ योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया। विश्वश्विद्यालय बन रहा है। सहारनपुर के नौजवानों के पास अपना विश्वविद्यालय होगा। सरसावा में एयरपोर्ट बन रहा है। मुजफ्फरनगर सहारनपुर मार्ग पर 753 करोड़ खर्च किये। 612 करोड़ की लागत से सहरानपुर शामली मार्ग बन रहा है।

पांच लाख को दी सरकारी नौकरी
इसी तरह देहरादून मार्ग 1200 करोड़ से बन रहा है। यह सहारनपुर के विकास में नई कहानी लिखेगा। कई अन्य सड़कें, ब्रिज बन रहे हैं। देवबंद में एटीएस सेंटर बन रहा। हज सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता रही है। प्रदेश के नौजवानों, किसानो के साथ, उद्यमियों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। 5 लाख को सरकारी नौकरी दी। सहारनपुर में निवेश से एक लाख को काम मिला। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।

ट्रिपल इंजन काम करेगा
निकाय में भी ऐसे ही लोग आते हैं तो ट्रिपल इंजन काम करता है। स्ट्रीट वेंडर को सुविधा दी गई है। 9 लाख स्ट्रीट वेंडर को योजना का लाभ दिया गया है। 45 लाख गरीबों को आवास की सुविधा दी गई। अकेले सहारनपुर में 25944 को आवास दी गई है। ओडिओपी में 2225 कारीगरों को प्रशिक्षण। यह एक नया यूपी है। निवेश की संभावनाएं टटोलें। सिंगल विंडो प्लेटफार्म बनाया है। एमएसएमई में किसी प्रकार की कोई एनओसी नहीं चाहिए।

10 से 12 फरवरी के बीच निवेश करें। यूपी सबसे सुरक्षित प्रदेश है। जो कार्य 5 साल में केंद्र, प्रदेश सरकार ने किया है। यह कार्य भाजपा सरकार ने किया है। बहुत कुछ किया जाना बाकी है। केंद्र राज्य सरकार में जिसकी सरकार हो उसके साथ ही मिलकर होगा। अपने नगर को विकास के पथ पर ले जाएं।

सहारनपुर को सीएम योगी ने दी नई पहचान
सीएम योगी कार्यक्रम पर पहुंचे। इस दौरान 9 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी दी गई। इस मौके पर भाजपा के यूपी के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष मोहित बेनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सहारनपुर को सीएम योगी ने नई पहचान दी। आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को जिताएं। यही अनुरोध है। सीएम ने प्रदेश की छवि बदलने का काम किया है।

ऐसा रहेगा सीएम का दौरा
मुख्यमंत्री रविवार को लखनऊ से राजकीय विमान से वायुसेना स्टेशन सरसावा पहुंचेंगे। वहां से वह कार द्वारा अंबाला रोड, देहरादून रोड, राकेश केमिकल तिराहे से होते हुए अपराहन करीब 2.30 बजे जनता रोड पर एमएस कालेज के खेल मैदान में बने सभा स्थल पर पहुंचेंगे। जहां जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। सभा स्थल पर मुख्यमंत्री निकाय चुनाव के मद्देनजर जिलेभर के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद करेंगे।

ऐसा रहेगा सीएम का दौरा
मुख्यमंत्री रविवार को लखनऊ से राजकीय विमान से वायुसेना स्टेशन सरसावा पहुंचेंगे। वहां से वह कार द्वारा अंबाला रोड, देहरादून रोड, राकेश केमिकल तिराहे से होते हुए अपराहन करीब 2.30 बजे जनता रोड पर एमएस कालेज के खेल मैदान में बने सभा स्थल पर पहुंचेंगे। जहां जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। सभा स्थल पर मुख्यमंत्री निकाय चुनाव के मद्देनजर जिलेभर के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद करेंगे।

आवास की चाबी सौंपेंगे
मुख्यमंत्री करीब 90 मिनट तक शहर में रहेंगे। दोपहर 2:44 बजे से 2:50 बजे तक मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत दस लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी जाएगी। सायं 3 बजे से 3:07 बजे तक पीएम स्वनिधि के 10 लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण के प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे।

3:12 से 3:20 बजे तक ओडीओपी के पांच लाभार्थियों को ऋणों के चेक वितरित किये जाएंगे। 3:30 से 3:33 तक जनपद के नगर निकायों एवं विभागों के कार्यों का बटन दबाकर अनावरण करेंगे। 3:33 से 4:00 बजे तक मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

अपराध पर अंकुश सीएम योगी की प्राथमिकता
सहारनपुर : अपराध नियंत्रण मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकता में है। जिले की पुलिस इस ट्रेक पर ही खरा उतर रही है। पिछली बार जब योगी सहारनपुर आए थे तो उन्होंने खास तौर पर सहारनपुर पुलिस को निर्देश दिए थे कि अपराधियों की कमर तोड़ी जाए। सीएम का आदेश पाकर तो पुलिस जिले में अपराधियों पर टूट पड़ी। पिछले आठ माह में सहारनपुर पुलिस ने कुल 1913 अपराधियों को जेल भेजा है, जिसमें 582 नशा तस्कर और 290 हार्ड क्रिमिनल शामिल है। जिले के कई माफिया की तीन अरब 32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई।