Breaking News

आजम खां की तबीयत बिगड़ी दिल्ली के अस्तपाल में भर्ती

लखनऊ समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। डॉक्टरों ने कई जांचें कराई हैं। डॉक्टरों की निगरानी इलाज चल रहा है।

लंबे समय के बाद जेल से छूटे आजम खान की तबीयत शनिवार देर रात खराब हो गई। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें दिल्ली लाया। करीब रात 3:00 बजे उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। गंगाराम हॉस्पिटल में उनकी कई जांच की गई। बताया जा रहा है आजम खान जेल से छूटने के बाद कई बीमारियों से जूझ रहे हैं।