Breaking News

अखिलेश ने फूलन देवी को याद किया, कहा-फूलन देवी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है

लखनऊ विपक्षी दलों के गठबंधन को दिए गए नाम को लेकर सियासी पलटवार तेज होता जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग आज़ादी के आंदोलन में स्वतंत्रता-सेनानियों की मुखबरी कर रहे थे, वो अब थोथे प्रवचन कर रहे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा और पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी को सदैव श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में जन्मी वीरांगना फूलन देवी ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध बगावत की और राजनेता बनी। फूलन देवी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

उधर, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के दारुलशफा स्थित कैंप कार्यालय में वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि फूलन देवी ने जुल्म के खिलाफ लड़ते हुए राजनीति में भी एक मुकाम हासिल किया। वह गरीबों की मसीहा थीं।

मुखबिरी करने वाले दे रहे थोथे प्रवचन: अखिलेश
विपक्षी दलों के गठबंधन को दिए गए नाम को लेकर सियासी पलटवार तेज होता जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग आज़ादी के आंदोलन में स्वतंत्रता-सेनानियों की मुखबरी कर रहे थे, वो अब थोथे प्रवचन कर रहे हैं। अपने नाम में उपाधि लगा लेने से या चोगा धारण कर लेने से मूल-स्वरूप नहीं छुपता है। उन्होंने कहा कि राजनीति को बंटवारे के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने वाले विभाजनकारी अब अपने दिन गिनें।