Breaking News

अपने पूरे परिवार के साथ् ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की

भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार नौ अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। उम्र संबंधित कई बीमारियों से जूझने के दौरान उनका निधन हुआ है। भले ही पूरा देश रतन टाटा से ना मिला हो मगर उनके निधन पर आज करोड़ों देशवासियों की आंखे नम जरुर है। घर घर में नमक से लेकर गाड़ियों तक की जगह बनाने वाला टाटा समूह ये उपलब्धि रतन टाटा के नेतृत्व में ही हासिल कर सका है।

रतन टाटा के निधन के बाद एनसीपीए ग्राउंड में दिग्गज नेता, उद्योगपति से लेकर आम जनता भी उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची है। सभी रतन टाटा के अंतिम दर्शन कर रहे है। हालांकि देश में उनके निधन से शोक की लहर है। रतन टाटा के निधन पर झारखंड और महाराष्ट्र सरकार ने एक दिन के लिए राजकीय शोक घोषित किया है।

 

अंबानी परिवार पहुंचा

रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए एनसीपीए ग्राउंड में कई लोग पहुंचे है। अंबानी परिवार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी, नीता अंबानी ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी भी मौजूद थे।