Breaking News

होली और दीपावली पर दो रसोई गैस के सिलेंडर बहनों को मुफ़्त में दिए जाएंगे: अनुराग ठाकुर

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल लगातार अपने दांव-पेंच लगा रहे हैं। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश में भाजपा के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि महिला सुरक्षा भाजपा की प्राथमिकता है और उत्तर प्रदेश में लगातार नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि दूसरे दलों की बहने भी अब भाजपा में शामिल हो रही हैं। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने 3000 पिंक पुलिस बूथ बनाने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की नौकरी भी दोगुनी की जाएगी।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 1000 करोड़ की लागत से महिला शौचालय बनवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि 1,000 करोड़ रुपए के महिलाओं के लिए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इस योजना को हम पिंक योजना के नाम से आगे चलाएंगे। ठाकुर ने कहा कि करोड़ों बहनों को उज्ज्वला योजना के अंतगर्त रसोई गैस के सिलेंडर दिए गए हैं, अब होली और दीपावली पर दो रसोई गैस के सिलेंडर बहनों को मुफ़्त में दिए जाएंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जो मुख्यमंत्री रहते हुए गुंडई, मारपीट को बढ़ावा देती हों, जो पलायन कराते हो, वो अब उत्तर प्रदेश में दूसरे दंगाई से मिलने आकर यहां भी बंगाल जैसे हालात बनाना चाहते हैं।