लखनऊ। दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर उत्तर प्रदेश साल दर साल नये रिकॉर्ड के साथ अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करा रहा है। प्रकृति और परमात्मा की कृपा से परिपूर्ण उत्तर प्रदेश में पर्यटन को गति देने के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का परिणाम है कि यूपी हर गुजरते हुए साल के साथ अपने रिकॉर्ड को ही तोड़ रहा है। 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या जहां 31.85 करोड़ थी तो वहीं 2023 के शुरुआती 9 महीने में ही 32 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने यूपी को एक्सप्लोर किया है। इसमें बड़ी संख्या विदेशी पर्यटकों की भी है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक पर्यटकों ने काशी का रुख किया, जबकि प्रयागराज और अयोध्या आने वाले सैलानियों की संख्या भी करोड़ों में रही।